Join Dafanews today and get to enjoy our Free to Play Games.
Join Dafanews

Welcome, !

You have successfully created your account. You can now enjoy our FREE TO PLAY GAMES

Play Now Play Now

Welcome, !

You have successfully created your account. You can now enjoy our FREE TO PLAY GAMES or access our wide range of DAFABET products

Can't Login?
Dafanews India

Stay in Loop!

Join our Telegram community for the latest sports news, highlights, live scores, and more.


द्वारा लिखित In._.DaFaNeWs
Ambati Rayudu

रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी से सीखे कप्तानी के गुर : अंबाती रायडू

May 4, 2020

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा यह दोनों ऐसे नाम है, जिनका भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक बहुत बड़ा नाम हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने अकेले अपने दम पर देश को अनगिनत मुकाबलें जीताये है। बात अगर दोनों खिलाड़ियों के बतौर कप्तान रिकॉर्ड की करे, तो रोहित और धोनी दोनों ने ही आईपीएल में एक कप्तान में रूप में बहुत सफलता हासिल की हैं। धोनी जहां तीन आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रहे, तो हिटमैन शर्मा ने चार चार आईपीएल टूर्नामेंट जीतकर एक नायाब इतिहास रचा।

हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में बात की। अंबाती रायडू ने अपने बयान में कहा,
”धोनी हम सभी के कप्तान रहे हैं, तो जो भी आज रोहित शर्मा के अंदर कप्तानी के गुर हैं वो धोनी की वजह से हैं। रोहित ने धोनी से बहुत कुछ सीखा है और मुझे लगता है कि वो सही दिशा में जा रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है और धोनी जैसी सफलता हासिल करनी है, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वह उस मुकाम तक जरुर पहुंचेगे।”

अंत में जब अंबाती रायडू से पूछा गया कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स में से उनकी पसंदीदा टीम कौन सी है, तो रायडू ने अपने जवाब में कहा, ”दोनों टीमों में काफी अंतर है, लेकिन मैं चेन्नई के साथ काफी कंफर्टेबल महसूस करता हूँ। मेरे रिटायरमेंट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ही मेरी पसंदीदा टीम रहेगी।”

अंबाती रायडू मुंबई इंडियन्स के साथ साल 2010 से लेकर 2017 तक जुड़े रहे और इस बीच उन्होंने टीम के लिए 114 मैचों की 107 पारियों के दौरान 2416 रन बनाये। मुंबई के लिए रायडू की औसत 27.15 और स्ट्राइक रेट 126.16 का रहा और उनके बल्ले से 14 अर्द्धशतक भी देखने को मिले। साल 2018 में अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ थामा और अभी तक टीम के लिए खेले 33 मैचों में 125.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 884 रन बना चुके है। चेन्नई के लिए अंबाती रायडू 33 पारियों में एक शतक और चार अर्द्धशतक भी लगा चुके है।

लेखक के बारे में


द्वारा लिखित In._.DaFaNeWs

×
Embed Code